पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डंप पड़े टेबलेट का होगा उपयोग

डंप पड़े टेबलेट का होगा उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार नेगत आठ दिसंबर के अंक में ‘मप्र में 40 हजार टेबलेट डंप, 350 करोड़ बर्बाद’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मामले का खुलासा किया था। गौरतलब है कि देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना के लिए प्रदेश में 40 हजार टेबलेट्स भेजे गए थे, जो जनगणना का काम समाप्त हो जाने के बाद जिला पंचायतों के स्टोर में डंप कर दिए गए थे।

टेबलेट्स के ऑपरेटिंग सिस्टम में दिक्कतें आने के कारण दूसरे कार्य में उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था। डीबी स्टार ने इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत और मंत्रालय की मॉनीटरिंग विंग के इकॉनोमिक एडवाइजर डॉ. एनके साहू से बात की। डॉ. साहू ने बताया कि भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (बेल) के माध्यम से टेबलेट्स के ऑपरेटिंग सिस्टम की दिक्कतों को दूर करा दिया जाएगा।

^पंचायत मेंयूज कराएंगे टेबलेट

जनगणनाके लिए भेजे गए टेबलेट्स का यूज करने के लिए हमने सभी राज्यों को कह दिया था। अगर इनके ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई दिक्कत रही है, तो बेल के अधिकारियों से बात कर उसे दूर कराया जाएगा। इन टेबलेट्स के पंचायतों में उपयोग के लिए सभी प्रदेशों को निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि वे िबना उपयोग के रखे-रखे खराब हों।

डॉ.एनके साहू, इकॉनोमिकएडवाइजर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली