पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में 28 को कवि सम्मेलन, चार को मुशायरा

मेले में 28 को कवि सम्मेलन, चार को मुशायरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियरव्यापार मेला इस वर्ष 16 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पूरे एक सप्ताह बाद होगी। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने मेले का सांस्कृतिक कैलेंडर की तैयारी संबंध में मीटिंग सोमवार को हुई।

एडीएम तरुण भटनागर ने बताया कि इस बार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 22 दिसंबर से होगी। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम में बुंदेलखंड की मंडली को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा मेले में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 28 दिसंबर और अखिल भारतीय मुशायरा चार जनवरी को होगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भजन संध्या से होगी।

ग्वालियर व्यापार मेले में लगने लगे झूले।

अभा कवि सम्मेलन में यह आएंगे कवि

28 दिसंबर को होने वाले अभा कवि सम्मेलन में देशभर से 10 कवि बुलाए जा रहे हैं। इनमें दिल्ली के हास्य कवि अरुण जैमिनी, प्रवीण शुक्ला, फरीदाबाद के दिनेश रघुवंशी, लखनऊ के सूर्य कुमार पांडे, चित्तौडगढ़ के रमेश शर्मा, मथुरा के मनवीर मधुर मथुरा, अजमेर के रास बिहारी गौड़, मथुरा की पूनम वर्मा, लखनऊ की कविता तिवारी, कवि अशोक सुंदरम और शहर के हास्य कवि प्रदीप चौबे शामिल हैं।

व्यापार मेले में बच्चों के आकर्षण का केंद्र बाल रेल का फाइनल ट्रायल 15 दिसंबर को होगा। इसके लिए बाल रेल के डिब्बों की सजावट और इंजन मेंटीनेंस का काम शुरू हो चुका है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर महाराज सिंह ने बताया कि बाल रेल में इस बार भी दो डिब्बे रहेंगे। रेल 750 मीटर लंबे ट्रैक का राउंड लगाएगी। बीच में एक टनल भी पड़ेगी। इस बार बाल रेल के डिब्बों को अलग लुक दिया जा रहा है।

ग्वालियर व्यापार मेले में बाल समारोह जनवरी के पहले सप्ताह से होगा शुरू

ये होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

22दिसंबर- भजनसंध्या

23दिसंबर- गजलकार्यक्रम स्थानीय

24दिसंबर- रंगोलीऔर देशभक्ति गीत

25दिसंबर- नृत्यउत्सव

28दिसंबर- अखिलभारतीय कवि सम्मेलन

29दिसंबर- गातारहे मेरा दिल

30दिसंबर- वीरबुंदेला हरदौल

एकजनवरी- शाम-ए-गज़ल

चारजनवरी- अखिलभारतीय मुशायरा

छहजनवरी- मुकाबला-ए-कव्वाली

सातजनवरी- स्थानीयकवि सम्मेलन,मुशायरा

आठजनवरी- भजनसंध्या

10जनवरी- बॉलीवुडनाइट

15जनवरी- पतंगप्रतियोगिता

gwalior mela