सर्दी में फैशन का बाजार हुआ गर्म
सर्दीके साथ ही बाजार में विंटर कलेक्शन गए हैं। इसमें फर की कॉलर से सजी बेल्टनुमा लेदर की जैकेट इन दिनों यंगस्टर में विंटर फैशन में खास बनी हुई है। जो अपने डिजाइनर अंदाज से हर किसी को लुभा रही हैं। इसके चलते युवा भी अब ठंड से बचने के लिए ऊनी वस्त्रों जैकेट्स की खरीदारी कर रहे हैं।
विंटर कलेक्शन: मार्केट में विंटर कलेक्शन की आकर्षक रेंज आई है। इसमें स्वेटर, स्टॉल, मफलर, टोपे, शॉल आदि से लेकर अनेक विंटर वियर्स मौजूद हैं।
winter fashion
डिजाइनर ड्रेसेस की डिमांड
मार्केट में नन्हे-मुन्नों के लिए एक से बढकर एक वैरायटी की डिजाइनर ड्रेसेस मौजूद हैं। इनमें लड़कियों के लिए जहां परी फ्रॉक, डेनिम जींस टॉप, वूलन हाईनेक से लेकर अनेक डिजाइन के स्वेटर्स जैकेट्स स्पेशल हैं। वहीं लड़कों के लिए जींस-कुर्ते टीशर्ट के साथ वूलन आयटम्स का लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद हंै।
फर रैग्जीन मिक्स लुक
रैग्जीन की जैकेट पर फर की कॉलर नए डिजाइन में मार्केट में आई है। जो कि युवतियों के लिए विशेष तौर पर डिजाइन की गई है। ये जैकेट साइज में लॉन्ग होती है। जिन्हें लॉन्ग जैकेट के नाम से जाना जाता है। इन जैकेट्स पर रबर प्रिंट का काम भी बहुत खूबसूरत लगता है। साथ ही जैकेट में बेल्ट भी डिजाइनर रूप में अटैच होकर आता है।