पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह का पंडाल ऐसा समाधिसेदूर हुए श्रोता कलाकार

समारोह का पंडाल ऐसा समाधिसेदूर हुए श्रोता-कलाकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तानसेनसंगीत समारोह में इस वर्ष तीन बड़े बदलाव होने जा रहे है। इनमें पहला संगीत समारोह का मंच तानसेन की समाधि स्थल से 100 फीट दूर लगेगा। दूसरा कलाकार अभी तक उत्तर दिशा की ओर मुख करके प्रस्तुति देते थे, लेकिन इस बार प्रस्तुति पूर्वमुखी होगी। तीसरा समारोह में प्रस्तुति के दौरान तो कलाकार और ही श्रोता तानेसन समाधि स्थल को देख सकेंगे। वहीं तानसेन समाधि स्थल पर एक्जीबिशन भी लगाई जाएगी इसमें लगे 40 चित्रों में ढोली बुआ महाराज की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।

अभी तक प्रस्तुतियां तानसेन समाधि स्थल के नजदीक होती थी, लेकिन इस बार स्थान में भी परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर पी.नरहरि ने 12 दिसंबर से समारोह स्थल से तीन किमी के दायरे में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

स्थान किया परिवर्तित

तीन दिन रहेगा प्रतिबंध

वॉटरप्रूफ लगेगा टेंट

तानसेनसमारोह में स्थानीय टेंट, लाइट और साउंड सिस्टम को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। इस बार सभी व्यवस्थाएं भोपाल से की गई हैं। समारोह के लिए 80-120 फीट का वाटरप्रूफ डोम टेंट लगाया जा रहा है।

tansen samaroh

समारोह के लिए वाटरप्रूफ डोम टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है।