- Hindi News
- नेशनल एक्जीबिशन में सेलेक्ट आर्ट को मिलेंगे ~ एक लाख
नेशनल एक्जीबिशन में सेलेक्ट आर्ट को मिलेंगे ~ एक लाख
ललितकला अकादमी इस वर्ष भी नेशनल एक्जीबिशन का आयोजन करेगी। इस एक्जीबिशन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें पेंटिंग, स्कल्प्चर, ग्राफिक, फोटोग्राफी और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले कलाकार अपनी कलाकृति को इसमें भेज सकते हैं। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र एक अक्टूबर 2014 को 18 वर्ष होना जरूरी है। एक्जीबिशन के लिए टॉप-250 कृतियों को ललित कला प्रदर्शनी में शामिल किया जएगा। इन सभी को अकादमी द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
येमिलेगा इनाम
देशभरसे आने वाली सभी कलाकृतियों में 15 कृतियों को चुना जाएगा। इन्हें एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
ऐसेकर सकते हैं आवेदन
इसमेंशामिल होने के लिए आवेदन ललित कला अकादमी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन अकादमी की वेबसाइट lalitkala.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें एक्जीबिशन से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
lalit kala academy