पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैकल्पिक विषय होंगे समाप्त, नए पैटर्न में होगा पीएससी का मैंस

वैकल्पिक विषय होंगे समाप्त, नए पैटर्न में होगा पीएससी का मैंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले कंपटीटर्स को अब मैंस एक्जाम में जल्द ही नया बदलाव देखने को मिलेगा। इसके तहत मैंस एक्जाम में वैकल्पिक विषय समाप्त करने की लोक सेवा आयोग की योजना है। इसकी बजाय अब सामान्य अध्ययन तथा भाषा की योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों को एक्जाम देना होगा। मप्र लोक सेवा आयोग की उपसचिव वंदना वैद्य का कहना है कि इसे नई वैकेंसी के लिए होने वाले एक्जाम से लागू किया जाएगा। साथ ही राज्य सेवा परीक्षा 2014 का नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी जाएगी।

ऐसाहोगा नया पैटर्न

आयोगके नए पैटर्न के तहत मैंस में वैकल्पिक विषयों संबंधी चारों पेपर्स अब नहीं लिए जाएंगे। इनकी जगह केवल सामान्य अध्ययन के पेपर्स के तीन तथा एक भाषा संबंधी पेपर होगा। इस प्रकार कुल चार पेपर्स कराए जाएंगे। इस मामले में विशेषज्ञ नरेंद्र भदौरिया का कहना है कि इससे मैंस एक्जाम में वैकल्पिक विषयों के समाप्त होने से स्केलिंग सिस्टम खत्म हो जाएगी।

mppsc update

राज्य सेवा को छोड़ सभी परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। इसके लिए 12 दिसंबर तक टेंडर जारी होंगे। पीएससी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा को ऑनलाइन करवाने पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

-मनोहर दुबे, सचिव,एमपी पीएससी

प्रश्न बैंक से होगा ये फायदा

प्रारंभिक परीक्षा-2013 में एक ही गाइड से 35 फीसदी प्रश्न पूछे जाने तथा 16 गलत प्रश्न की शिकायत पर बवाल मचा था। विवादों के बीच बमुश्किल प्रबंधन ने इसका रिजल्ट घोषित किया है। ऐसे ही विवादों के चलते लगभग एक लाख प्रश्नों की बैंक बनाने की तैयारी है।

ऑनलाइन परीक्षा क्यों?

पीएससी-2012 और प्रारंभिक परीक्षा-2013 के विवादों में पड़ने के बाद पीएससी प्रबंधन ने परीक्षा ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया था। मुख्य परीक्षा-2012 का परचा बाजार में बेचे जाने की घटना से हड़कंप मच गया था। इसी के चलते इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू अब तक नहीं हो पाए हैं। परीक्षा निरस्त तक की जा सकती है, इसलिए ऑनलाइन परीक्षा का निर्णय लिया गया था।

ऑनलाइन परीक्षा का मामला अटका, निकालेगी प्रश्न बैंक

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग पीएससी-2014 की प्रारंभिक परीक्षा को ऑनलाइन करवाने का मामला अटक गया है। सोमवार को हुई पीएससी प्रबंधन की बैठक में परीक्षा को ऑनलाइन करने के निर्णय पर स