शहर के विकास पर होगा सेमिनार
शहरका विकास कैसे हो,उसमें ट्रैफिक व्यवस्था क्या हो,स्वच्छता अभियान को कैसे सफल बनाया जाए जैसे मुद्दों पर शहर के सामाजिक संगठन एवं क्लब भी आगे अा रहे हैं। इसके लिए रोटरी क्लब ग्वालियर एक सेमिनार का आयोजन कराने जा रहा है। सेमिनार में शहर के विकास संबंधी मुद्दों पर विचार किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि इस सेमिनार का आयोजन शनिवार को होटल सेंट्रल पार्क में होगा।
येहोंगे विषय
शहर में स्वच्छता बढ़ाने संबंधी।
शहर के विकास कार्यों संबंधी प्लान पर व्याख्यान।
शहर की जनता को भी इस अभियान में शामिल करने पर विचार होगा।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर विचार।