city brief
city brief
नॉलेज परखने के लिए होगी प्रतियोगिता
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
स्कूलटीचर की नॉलेज परखने के लिए राज्य शासन पुस्तकोत्सव प्रतियोगिता की शुरुआात करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इस बात की परख करना है कि स्कूल में शिक्षक बच्चों को जो पढ़ा रहे हैं, वे खुद उसे समझ पा रहे हैं या नहीं। यदि समझ पा रहे हैं तो कितना। स्कूल शिक्षा विभाग के बीआरसी एलके राठौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता संकुल स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें मिडिल स्तर के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक शामिल होंगे।
ऐसेकरेंगे तैयारी
शिक्षक पर जिस क्लास की जिम्मेदारी है, उसी क्लास की बुक्स से टीचर से प्रश्न पूछे जाएंगे।
पहली से पांचवी तक की क्लासेस को पढ़ाने वाले टीचर्स को सभी विषयों की तैयारी करनी होगी।
छठवीं से आठवीं तक की क्लासेस को पढ़ाने वाले टीचर्स गणित,विज्ञान ,अंग्रेजी तथा हिंदी विषयों की तैयारी करेंगे।