- Hindi News
- निरीक्षण ने अटकाए छात्रों के रजिस्ट्रेशन
निरीक्षण ने अटकाए छात्रों के रजिस्ट्रेशन
जीवाजीयूनिवर्सिटीऔर नेशनल काउंसिल आॅफ टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने ग्वालियर चंबल संभाग के 50 से ज्यादा नए बीएड कॉलेजों को नवीन सत्र में एडमिशन देने के लिए मान्यता प्रदान कर दी। इसके साथ ही इन कॉलेजों का रिकॉर्ड उच्च शिक्षा विभाग और जीवाजी विश्वविद्यालय में भी अपडेट कर दिया गया। इस आधार पर इन कॉलेजों ने छात्रों के एडमिशन ले लिए। इनमें से कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जो सिर्फ कागजों में चल रहे हैं या फिर वह नियम पूरे नहीं करते हैं।
यहां पढ़ने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है। छात्रवृत्ति स्वीकृत करने से पहले आदिम जाति कल्याण विभाग भी इन कॉलेजों का इंस्पेक्शन कराता है और उसके बाद ही इन कॉलेजों की डिटेल अपने पोर्टल पर अपलोड करता है। इन कॉलेजों ने विभाग में सेटिंग बनाने के लिए इंस्पेक्शन को डिले करा दिया। कुछ छात्रों ने स्कॉलरशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का प्रयास किया, पता चला कि लिस्ट में उनके कॉलेज का नाम ही नहीं है। वहीं विभाग के अधिकारी भी मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
^जल्द शुरूहोगी निरीक्षण की प्रक्रिया
^कॉलेज कानाम ही नहीं दिख रहा
मैंनेएक निजी बीएड कॉलेज में एडमिशन लिया और स्कॉलरशिप आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्रयास किया, लेकिन कॉलेज की लिस्ट में मेरे कॉलेज का नाम ही शो नहीं हो रहा था। अब मेरी समझ में नहीं रहा कि रजिस्ट्रेशन कैसे कराऊं।
धीरेंद्रपाल, शिकायतकर्ता
अभी विभागीय स्तर पर संशोधन चल रहा है, इसके चलते पोर्टल पर कॉलेज शो नहीं हो रहे हैं। अभी कुछ ही कॉलेजों ने इंस्पेक्शन के लिए आवेदन किया है। जल्द ही पोर्टल पर कॉलेज शो होने लगेंगे और कॉलेजों के इंस्पेक्शन भी शुरू हो जाएंगे।
अमरनाथसिंह, सहायकआयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग
exclusive
...इसलिए बचते हैं निरीक्षण से
ऐसे होता है रजिस्ट्रेशन
अंचल के कई कॉलेजों के पास अपनी बिल्डिंग मौजूद नहीं है और कुछ कॉलेज सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं। ऐसे में ये कॉलेज संचालक निरीक्षण कराने से पहले पूरी सेटिंग जमाते हैं। सेटिंग हो जाने के बाद ही वह निरीक्षण के लिए आवेदन करते हैं, ताकि उनके कॉलेज में एडमिशन ले चुके छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए रजिस्टर्ड किया जा सके।
रजिस्ट्रेशन के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल के होम पेज पर ही अप्लाई ऑनलाइ