पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवांग मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई

देवांग मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. मेजबानखिलाड़ी देवांग शर्मा ने ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के मुख्य दौर में खेलने के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने अंडर 14 आयु वर्ग के क्वालिफाइंग मुकाबले में अपने ही शहर के विद्यमान जैन को 6-0, 6-0 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप में अपना विजयी अभियान शुरू किया। वहीं इसी आयु वर्ग के एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में इशान चांडक ने दक्ष प्रसाद को 6-4, 5-7, 6-4 से हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई। ग्वालियर चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित टेनिस चैंपियनशिप में शनिवार से विभिन्न आयु वर्ग के क्वालिफाइंग मुकाबले शुरू हुए। चैंपियनशिप के अंतर्गत बालक अंडर 14 आयु वर्ग में अर्पित जैन ने गौतम गुप्ता को 6-2, 6-4 से, तेजस कार्तिकेय ने ओम गोयल को 6-1, 6-1 से एवं रितेश वर्मा ने मनप्रीत सिंह को 6-0, 6-1 से हराकर मुख्य दौर का टिकट कटाया। अंडर 18 अायु वर्ग में दिन के सबसे रोमांचक मैच में भोपाल के गौरांग मिश्रा ने ग्वालियर के कुश अरजरिया को 9-6 से, इंदौर के शोयोन शर्मा ने ग्वालियर के मानस अरोरा को 6-2, 6-0 से और इंदौर के रुशांक लुंकड ने ग्वालियर के अनिरुद्ध नायर को 6-2, 6-2 से हराकर मुख्य दौर में प्रवेश किया। चीफ कोच प्रफुल्ल अरजरिया ने बताया कि रविवार को अंडर 18 आयु वर्ग में फाइनल क्वालिफाइंग राउंड के शेष मुकाबले प्रात: नौ बजे से खेले जाएंगे।