पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मध्य क्षेत्र का विजयी आगाज

मध्य क्षेत्र का विजयी आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सरस्वतीशिशु मंदिर केदारपुर में आयोजित राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र की बालिकाओं ने विजयी आगाज किया। अंडर 19 आयु वर्ग में उन्होंने लीग मुकाबले में राजस्थान क्षेत्र को पछाड़कर अपने खाते में पहली सफलता दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को डॉ. गोविंद प्रसाद शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता राजेंद्र बांदिल ने की, जबकि विष्णु सोनी और किशोर सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि बतौर मौजूद रहे। विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने अपने-अपने लीग मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 14 अायु वर्ग के बालक वर्ग में राजस्थान और दक्षिण क्षेत्र के दल ने अपने-अपने लीग मुकाबले जीते। इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में पश्चिमी उप्र, मध्य क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र तथा अंडर 19 आयु वर्ग में पश्चिम क्षेत्र, बिहार, उत्तर क्षेत्र और राजस्थान ने प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। उधर बालिका के अंडर 14 आयु वर्ग में बिहार पश्चिम क्षेत्र तथा अंडर 17 आयु वर्ग में पश्चिम क्षेत्र और पश्चिमी उप्र ने अपने-अपने लीग मुकाबले जीते।