फुटबॉल टूर्नामेंट अब 21 से
ग्वालियर. आर्यभट्टखेल संस्था द्वारा 31वां आर्यभट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट अब 21 सितंबर से खेला जाएगा। एमएलबी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट पहले 14 सितंबर से शुरू होना तय था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते इस टूर्नामेंट की तिथि को बढ़ाया गया है। यह जानकारी संस्था के सचिव रमेशचंद्र अहेलिया ने दी।