गर्ल्स कैडेट्स ने निकाली रैली
हिंदीदिवस से एक दिन पहले मुरार गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। डॉ.ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई रैली में छात्राओं ने लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक किया। रैली मुरार के विभिन्न मार्ग होती हुई वापस काॅलेज आई। इस दौरान छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रो.एसके श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहीं।