पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बेटी तो बचाओ: नरहरि

पहले बेटी तो बचाओ: नरहरि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजसोशल साइट्स पर अक्सर मैसेज देखने को मिल रहा है सेव टाइगर कैंपेन। टाइगर बचाना भी अच्छी बात है, लेकिन पहले हमें बेटियों को बचाना होगा। इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करें। यह बात कलेक्टर पी नरहरि ने कही। वे शनिवार को मप्र मानवाधिकार द्वारा बिरला हॉस्पटिल में आयोजित बेटी बचाओ सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सीएमएचओ अनूप कम्ठान, सीएसपी राहुल लोढ़ा आदि मौजूद रहे।

युवा कर ले तय तो सब आसान

कार्यक्रम में वक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान पर अगर युवा एक राय होकर अभियान चलाएंगे तो इसका असर भी ज्यादा होगा। इस अवसर पर युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

save girl seminar