पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टंकी ओवरफ्लो तो जल उठेगी लाइट

टंकी ओवरफ्लो तो जल उठेगी लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरकी छत पर रखी पानी की टंकी में तीन लेवल पर पट्टी लगाई गई हैं। इन तीनों पट्टी में सेंसर मोशन लगे हैं और इनका कनेक्शन घर में लगे एक बोर्ड से है। इसमें तीन कलर की लाइट्स लगी हैं। पानी भरते समय टंकी में निचला स्तर भरेगा तो यलो लाइट जलेगी। टंकी मीडियम भरेगी तो ग्रीन लाइट जलेगी और अगर टंकी ओवरफ्लो होगी तो रेड लाइट खुद खुद जल जाएगी।

यह मॉडल देखने को मिला राष्ट्रीय बालश्री प्रतियोगिता में। शनिवार को यहां वैज्ञानिक नवीन करण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अधिकतर प्रतिभागियों ने पानी बचाने पर आधारित मॉडल पेश किए। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चली प्रतियोगिता में नौ से 16 वर्ष के प्रतिभागी शामिल हुए।

Bal Shree event

साइंस मॉडल के अलावा सृजनात्मक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कुल 80 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इन्होंने अपने पसंदीदा विषयों पर चित्र बनाए। इसमें दहेज प्रथा, आधुनिक नारी की सोच,महिला शक्ति एवं समानता का अधिकार, प्राकृतिक चित्रण, बेटी बचाओ, आतंकवाद आदि विषय शामिल रहे।

वाटर हार्वेस्टिंग, पवन चक्की, सोलर पेनल, वाटर साइकल, सोलर कुकर के अलावा अन्य मॉडल बनाए गए। इसमें 24 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें निर्णायक की भूमिका डॉ.एसएन दीक्षित ने निभाई। इस प्रतियोगिता का परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।

साइंस मॉडल कॉम्पटीशन में मॉडल बनाते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर