64 लाख में संवरेंगे किले के स्मारक
किलेके ऐतिहासिक स्मारकों का रेनोवेशन किया जाएगा। राज्य पुरातत्व एवं अभिलेखागार संग्रहालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। किले पर स्थित सभी प्राचीन स्मारकों और बाउंड्रीवाल का रेनोवेशन कराया जाएगा। इसके लिए बाहर से एक्सपर्ट की टीम बुलवाई जाएगी। डिपार्टमेंट ने इसके लिए 64 लाख रुपए का बजट तैयार कर लिया है। यह काम छह महीने में पूरा किया जाएगा। इनमें सूरज कुंड, जहांगीर महल, कर्ण महल, बावड़ी शामिल की गई हैं।
good news
यह है प्लिंथ प्रोटेक्शन
राज्य पुरातत्व एवं अभिलेखागार संग्रहालय प्लिंथ प्रोटेक्शन के जरिए ऐतिहासिक स्मारकों को सुरक्षित कराएगा। प्लिंथ प्रोटेक्शन में स्मारक के आसपास एक छोटी एवं विशेष तरह की बॉर्डर जैसी दिखने वाली बाउंड्रीवल बनाई जाती है।
शुरू होने वाला है रेनोवेशन
हमारे अधीन आने वाले प्राचीन स्मारकों और बाउंड्रीवाल का रेनोवेशन किया जाएगा। इसके लिए 64 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
-एसआरवर्मा, उपसंचालक,राज्यपुरातत्व एवं अभिलेखागार संग्रहालय