उदाहरण से और बेहतर होगा प्रजेंटेशन
अपनीबात बेहतर तरीके से कहने के लिए शब्दों का सही चयन जरूरी है। अगर इसके साथ कुछ उदाहरण और शामिल कर लिए जाएं तो आपका प्रजेंटेशन और भी बेहतर हो जाएगा। यह बात एक्सपर्ट सुकन्या शर्मा ने कही। वे शनिवार को आईसीएआई के ब्रांच में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रही थीं। कम्युनिकेशन एंड इफेक्टिव राइटिंग स्किल्स पर उन्होंने कहा कि अगर आपकी बात इफेक्टिव होगी तो कंपनी में आपका रुतबा और भी बढ़ेगा।
एक्सपर्ट ने राइटिंग स्किल के बारे में बताया कि कंपनियों के बीच जो भी कम्युनिकेशन होता है वह शॉर्ट में होता है। इसलिए आप लोग कम शब्दों में ज्यादा बात रखने का अभ्यास करें। इस अवसर पर स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर आईसीएआई की ग्वालियर ब्रांच के अध्यक्ष सीए संजय जैन, सिकासा चेयरमेन दीपक कुमार बाजपेयी सहित अन्य फैकल्टी मौजूद रहे।
ऐसे ठीक होगा कम्युनिकेशन
सब्जेक्ट की पूरी नॉलेज रखें। ताकि कुछ भी पूछने पर आप जवाब दे सकें।
बोलने से पहले सोचलें आप क्या बोलने जा रहे हैं। इससे कभी गलती नहीं होगी।
अपनी बोलने की शैली अच्छी करने अच्छे वक्ताओं को सुनें।
अपनी बात कहते समय हिचकें नहीं।
ca seminar