- Hindi News
- प्राइवेसी बनी रहे, खुद कर रहे कार ड्राइव
प्राइवेसी बनी रहे, खुद कर रहे कार ड्राइव
लग्जरीकार के साथ ड्राइवर रखने का ट्रेंड अब शहर में बदल रहा है। शहर के बिजनेसमैन, प्रोफेशनल्स और एकेडमिक फील्ड से जुड़े लोग अब खुद ही अपनी लग्जरी कार चलाना पसंद कर रहे हैं। शहर में ही नहीं बल्कि लंबे रूट पर भी सेल्फ ड्राइविंग लोगों के ट्रेंड में शामिल होती जा रही है। इस ट्रेंड की दो वजह सामने रही हैं। पहला ड्राइवर होने से उनकी प्राइवेसी बनी रहती है। दूसरा वह ड्राइविंग को रिफ्लेक्सेशन का तरीका भी मानते हैं। इसके अलावा उनका मानना है कि शहर में अधिकतर ड्राइवरों को लग्जरी कार के फीचर के बारे में ही जानकारी नहीं होती है। इसलिए वह खुद ही कार चलाना पसंद करते हैं।
सड़क पर कहीं से भी निकल पड़ते हैं लोग
कहीं भी खड़े हो जाते हैं आर्मी के वाहन
सड़कों को बना लिया पार्किंग
Áशहर में कार चलाते समय चारों तरफ ध्यान रखना पड़ता है। यहां कोई भी वाहन चालक कहीं से भी निकल पड़ता है।
Áअगर ट्रैफिक जवान किसी गर्ल्स को रोके तो भीड़ लग जाती है। जबकि यह ठीक नहीं है।
Áआर्मी के जवान शहर में उलटी-सीधी गाड़ी चलाते हैं। कहीं पर भी अपना ट्रक पार्क कर देते हैं जिससे ट्रैफिक जाम होता है।
Áशहर में वन-वे होने के बाद भी अधिकतर लोग गलत साइड पर वाहन चलाते हैं।
Áशहर की सड़कों पर ऑटो और टेम्पो चालक उल्टे-सीधे वाहन चलाते हैं। खासकर बाइक सवार उलटी तरफ से ही ओवरटेक करते हैं।
Á शहर की सड़कों को ही वाहन चालकों ने पार्किंग बना लिया है। हर समय जाम की स्थिति रहती है।
कार चलाना मेरा शौक
कार कोई भी हो उसे ड्राइव करना मेरा शौक शुरू से रहा है। कार ड्राइविंग से वर्किंग हो जाती है। साथ ही आपकी प्राइवेसी बरकरार रहती है। वैसे भी आज भरोसेमंद और ट्रेंड ड्राइवर मिलना मुश्किल है। खुद ड्राइविंग का फायदा यह है कि आपको अपनी कंट्रोलिंग का पता रहता है।
-रुचिराय ठाकुर, न्यूट्रीशियन
शहर में ट्रेंड ड्राइवर नहीं
लग्जरी कार की टेक्नोलॉजी और फीचर्स खास होते हैं। शहर में ट्रेंड ड्राइवर ही नहीं है जो कि ऐसे फीचर्स समझ सकें। अधिकतर ड्राइवर बहुत ज्यादा रफ ड्राइविंग करते हैं। इसलिए मैं हमेशा कार खुद चलाना पसंद करता हूं। दूसरा आप कार के फीचर्स के बारे में भी जान पाते हैं।
-अरविंदअग्रवाल, बिजनेसमैन
प्राइवेसी बनी रहती है
मैं शुरू से अपनी कार खुद चलाना पसंद करता हंू। इसके दो फायदे होते हैं। पहला यह कि आपकी प्राइवेसी