- Hindi News
- सहोदय मीट में शामिल हुए 25 स्कूल के 250 स्टूडेंट्स
सहोदय मीट में शामिल हुए 25 स्कूल के 250 स्टूडेंट्स
व्हाइटऔर रेड चेक स्कूल ड्रेस में स्टूडेंट्स। हाथों में सभी के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल और ग्रुप लीडर के इशारों पर देशभक्ति से ओतप्रोत बीट्स प्ले करते हुए। पाइप बैंड की ऐसी ही परफॉर्मेंस एलएनयूपीई के टैगोर सभागार में देखने को मिली। यहां शनिवार को सहोदय एथलेटिक्स मीट के शुभारंभ का आयोजन किया गया। सेरेमनी में मुख्य अतिथि एलएनयूपीई के वाइस चांसलर डॉ. जेपी वर्मा और अध्यक्षता सहोदय ग्वालियर की अध्यक्ष राजेश्वरी सावंत ने की।
20 को होंगी एक्टिविटी
मीट की एक्टिविटी 20 दिसंबर को सुबह नौ बजे से होंगी। दो कैटेगरी में होने वाली इस एक्टिविटी में क्लास 9वीं और 10वीं को ग्रुप में और क्लास 11वीं अौर 12वीं को ग्रुप बी में रखा गया है।
ये स्कूल हुए शामिल
आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल, ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल, रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, स्वामी विवेकानंद अकेडमी, एबनेजर स्कूल, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, विद्या निकेत स्कूल, प्रगति विद्या पीठ, ऋषि गालव स्कूल, जीडी गोइनका स्कूल, भारतीयम विद्या निकेतन, रेडियंट स्कूल गुड़ीगुड़ा का नाका और दून पब्लिक स्कूल की टीम शामिल हुई।
OTH CEREMONY
शुभारंभ समारोह में पाइप बैंड की प्रस्तुति देते स्टूडेंट्स। फोटो: भास्कर