एबीवी ट्रिपल आईटीएम में एमबीए का मौका
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
अटलबिहारी वाजपेयी ट्रिपल आईटीएम ने दो साल के फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम (2015-17) के लिए घोषणा कर दी है। इच्छुक प्रतिभागी संस्थान की वेबसाइट www.iiitm.ac.in पर ऑन लाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैंडीडेट्स के लिए 1200 रुपए फीस और एससी, एसटी की फीमेल कैंडीडेट्स के लिए 600 रुपए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। एमबीए के कैट स्कोर वाले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री इन एनी ब्रांच ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी के अलावा फर्स्ट क्लास मास्टर डिग्री इन साइंस, ऑपरेशन रिसर्च, कम्प्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स और कॉमर्स विथ मैथमेटिक्स एट बैचलर वाले आवेदन कर सकते हैं।
अंतिमतिथि 30 जनवरी
एमबीए-फोकसइन ऑपरेशंस, मार्केटिंग, आईटी एंड सिस्टम, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, सोशल सेक्टर।
एमबीए-आईटीइनेबल्ड सर्विस मैनेजमेंट।
एमबीए-पब्लिकसर्विसेज मैनेजमेंट एंड ई-गवर्नेंस।
लास्टडेट ऑन लाइन एप्लीकेशन सबमिट- 30जनवरी 2015