पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन कॉलेज में शनिवार को रंगारंग वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

जैन कॉलेज में शनिवार को रंगारंग वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्सका यह समय जीवन का लक्ष्य तय करने का सबसे सुनहरा समय है। आप अपना लक्ष्य तय करने के बाद उसे पाने के लिए मेहनत करें। सफलता जरूर मिलेगी। यह बात नवनिर्वाचित महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने कही। वे शनिवार को जैन कॉलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने डांस एवं सांग पर अपनी प्रस्तुति दी। सोलो डांस में सबसे शानदार प्रस्तुति समझो ना गीत पर रोहित दुबे ने दी। वहीं संतोष ने दिल मेरा ना तोड़ो गीत और उत्कर्ष शुक्ला ने में हूं गुम सुम गीत पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस में सबको पीछे छोड़ते हुए ओलिविया ग्रुप ने मणीपुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं अंकुर ग्रुप ने कृष्ण थीम पर भारतीय संस्कृति की प्रस्तुति दी। विजय ग्रुप ने फ्यूजन गीत पर नृत्य कर पेश किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जैन कॉलेज के चेयरमेन मनोज जैन, डायरेक्टर संजय जैन एवं मयूरी जैन ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर प्राचार्य सहित फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।

annual event

जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें

जैन कॉलेज के वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। दूसरे चित्र में विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि। फोटो: भास्कर