सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
सिटी रिपोर्टर :ग्वालियर
स्कूलके सभी बच्चे स्कूल परिसर और आसपास सफाई कर रहे हैं। शहर साफ सुथरा है और चारों तरफ हरियाली है। बच्चों के सपनों का स्वच्छ भारत ड्रॉइंग में देखने को मिला। शनिवार सुबह नव उमंग इवेंट्स की ओर से होटल आदित्याज में बिगेस्ट ड्रॉइंग कॉम्पटीशन आयोजित किया गया। तीन वर्गों में हुए कॉम्पटीशन में पहले वर्ग में कक्षा तीसरी से पांचवीं, दूसरे ग्रुप में कक्षा 6वीं से 8वीं और तीसरे ग्रुप में कक्षा 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। सभी ने ड्रॉइंग में अपनी तरह से स्वच्छ भारत दिखाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप भदौरिया उपस्थित रहे।
18को पुरस्कार वितरण
कॉम्पटीशनका परिणाम 18 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हाेगा।
drawing comp.
ड्रॉइंग में दिखाया स्वच्छ भारत