- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर :बिनालक्ष्य निर्धारित किए जिंदा रहना जीवन का कोई
सिटी रिपोर्टर :बिनालक्ष्य निर्धारित किए जिंदा रहना जीवन का कोई
सिटी रिपोर्टर :बिनालक्ष्य निर्धारित किए जिंदा रहना जीवन का कोई मूल्य नहीं है, क्योंकि लक्ष्य ऐसी चीज़ है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है। यह बात एसआरएफ मालनपुर के जनरल मैनेजर नरेंद्र शर्मा ने कही। वे शनिवार को ग्वालियर ग्लोरी हाईस्कूल में गोल सेटिंग पर आयोजित वर्कशॉप को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं लाइफ का टर्निंग प्वाइंट है। इसके बाद ही हमें अपना लक्ष्य तय करना होता है। इसलिए फैसला सोच समझकर लें।
वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को सफल कॅरियर के टिप्स देते एक्सपर्ट।
बिना लक्ष्य जीवन का कोई मूल्य नहीं: शर्मा