- Hindi News
- 25 साल से दे रहे हैं वैदिक गणित का प्रशिक्षण
25 साल से दे रहे हैं वैदिक गणित का प्रशिक्षण
शहरके राकेश इंदुलकर पिछले 25 वर्षों से वैदिक गणित की ट्रेनिंग स्टूडेंट्स और टीचर्स को दे रहे हैं। वे देशभर में वैदिक गणित पर लेक्चर दे चुके हैं। इसमें 280 से ज्यादा वर्कशॉप में लगभग पांच हजार लोगों को वैदिक गणित की बेसिक जानकारी दे चुके हैं। राकेश इंदुलकर वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय क्रं. एक में वर्क एक्सपीरियंस सब्जेक्ट कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं।