जीवन रूपी चक्की में व्यक्ति का संघर्ष
जीवनरूपी चक्की, एक तरफ भगवान ब्रह्मा के चार रूप दिखाए गए हैं। पास में व्यक्ति का जीवन। संसार में आने के बाद हर व्यक्ति को कर्म करना पड़ता है। इसमें कोई छोटा है तो कोई बड़ा। व्यक्ति का यह जीवन चक्र फाइबर से तैयार किए गए जीवन रूपी चक्की स्कल्प्चर में दिखाया गया है। यह स्कल्प्चर तानसेन कला वीथिका में देखा जा सकता है। शनिवार से यहां रंग संभावना एक्जीबिशन की शुरुआत हुई।
कला परिषद के तत्वावधान में लगाई गई एक्जीबिशन का शुभारंभ एडीएम तरुण भटनागर ने किया। इसमें राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी और फाइन आर्ट कॉलेज के स्टूडेंट्स की 29 पेंटिंग और 13 स्कल्प्चर डिस्प्ले किए गए हैं। इस अवसर पर मधुसूदन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोलाज की कथकली
कथकली नृत्य की ड्रेस देखने में जितनी कलरफुल, नृत्य उतना ही फेमस। छात्रा नेहा सिंह ने कोलाज से कथकली नृत्य को दिखाया है। दूर से यह देखने पर ऐसा लगेगा जैसे कि पेंटिंग की गई है।
painting exhibition
बच्चे पर एजुकेशन का प्रेशर
बच्चे पर चारों तरफ से पढ़ाई का प्रेशर है। किताबों के बीच में उसका सिर है। इनके वजन से सिर दबता जा रहा है और बच्चा टेंशन में है। एजुकेशन प्रेशर नामक स्कल्प्चर में कुछ ऐसा ही दिखाने का प्रयास किया गया है। इसमें कलाकार ने बताया है कि बच्चे पर पढ़ाई का प्रेशर ज्यादा बनाएं।
इनकी है पेंटिंग और स्कल्प्चर
उमेंद्र वर्मा, अनूप शिवहरे, बलवंत भदौरिया, मनीष चंदेरिया, रंजना तोमर, सरस्वती शर्मा, अविनाश मौर्य, सौरभ भाई, आनंद कुशवाह, हेमंत कुशवाह, दिव्यांग शुक्ला, सोनिया गुप्ता, ज्योति मालवीय, वीरेंद्र नागवंशी, शम्मी विश्वकर्मा, सचिन सेन, अरुण कुमार, रमेश पटेल, रवि मौर्य, स्वाति गुप्ता, वंदना जौहरी, ज्योति, विनय कुमार, नकुल शर्मा, अनिल, कौशल झा, सन्नी कुमार, वीरेंद्र, दीक्षा सराफ, ज्योति शर्मा, आयुष मिश्रा शामिल हैं।
तानसेन कला वीथिका में शुरू हुई एक्जीबिशन में प्रदर्शित स्कल्प्चर जीवन रूप चक्की, कोलाज से बनी पेंटिंग और एजुकेशन प्रेशर स्कल्प्चर। फोटो: भास्कर