- Hindi News
- पीएमटी फर्जीवाड़े में 18 और छात्र जीआरएमसी से बाहर
पीएमटी फर्जीवाड़े में 18 और छात्र जीआरएमसी से बाहर
{अब तक कुल 123 निष्कासित, 29 और छात्रों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
नगरसंवाददाता| ग्वालियर
गजराराजामेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीएमटी फर्जीवाड़े में संदिग्ध सत्र 2009 के 18 और छात्रों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। डीन ने मंगलवार को एक्शन कमेटी की बैठक के बाद इन छात्रों के निष्कासन के आदेश जारी किए। ये वहीं छात्र हैं, जिन्हें न्यायालय ने संदेह का लाभ दिया था।
जीआरएमसी के सत्र 2009 के 21 संदिग्ध छात्रों को सागर फॉरेंसिक लैब ने संदेह का लाभ दिया था। इन छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इनमें से दो छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने पहले ही एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। शेषपेज 12 पर
आदेश छात्रों के घर भेजे
^सत्र2009 के 18 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन के आदेश छात्रों के घर भेजे जा रहे हैं। शेष छात्रों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।^ -डॉ.जीएस पटेल, डीन,जीआरएमसी
डीन ने जारी किए आदेश, सत्र 2009 के थे सभी छात्र