पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रकृति और आयुष्मान का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

प्रकृति और आयुष्मान का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेजबानखिलाड़ी प्रकृति बनवानी और आयुष्मान अरजरिया ने ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रकृति ने अंडर 14 आयु वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने ही शहर की कावेरी शर्मा को 6-0, 6-0 से हराकर चैंपियनशिप में ग्वालियर के पदक की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसी आयु वर्ग के एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में ग्वालियर के आयुष्मान ने द्वितीय वरीयता प्राप्त इंदौर के धीरज गोयल को 4-6, 6-2, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

सिटी सेंटर स्थित टेनिस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित चैंपियनशिप में मंगलवार को विभिन्न आयु में बालक और बालिकाओं के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बालकों के अंडर 14 अायु वर्ग में ग्वालियर के छटवीं वरीयता प्राप्त कुश अरजरिया ने यहीं के ही देवांग शर्मा को 6-3, 1-6 से, 6-2 से, इंदौर के प्रथम वरीयता प्राप्त नील गरुड़ ने अपने ही शहर के पराक्रम को 6-2, 6-1 से, ग्वालियर के मुदित शर्मा ने दक्ष प्रसाद को को 6-1, 6-1 से, ग्वालियर के अभिमन्यु तोमर ने ग्वालियर के ही अनिरुद्ध नायर को 6-4, 6-4 से तथा इंदौर के चैतन्य चौहान ने ग्वालियर के मनप्रीत सिंह को 6-0, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

इसी तरह अंडर 18 आयु वर्ग में ग्वालियर के कुश अरजरिया ने इंदौर के लकी सैनी को 6-4, 6-4 से तथा ग्वालियर के आयुष्मान अरजरिया ने इंदौर के पराक्रम को 6-2, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। इसके अलावा अंडर 18 आयु वर्ग में आकाश नंदवाल, अनमोल यादव, रुशांक लुंकड़, आदित्य डागरिया सभी इंदौर से, उत्कर्ष तिवारी और प्रतीक उपाध्याय दोनों ग्वालियर से, तथा भोपाल के उदित यादव अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

ऑल इंडिया रैंकिंग टैलेंट सीरीज टेनिस चैंपियनशिप में मेजबान खिलाड़ियों का दबदबा, चौथे दिन भी ग्वालियर के खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक मुकाबले