प्रशांत सेमीफाइनल में
बॉक्सिंग रिंग के बाहर चले मुक्के, मचा हंगामा
मुरार स्थित रामलीला मैदान पर चल रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मंगलवार की शाम जमकर लात-घूसे एवं मुक्के चले। हंगामे के कारण मौजूद खिलाड़ियों में दहशत फैल गई। इसके बाद मामले काे शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया गया। स्कूली शिक्षा विभाग की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभी दूसरा दिन भी बीता नहीं था कि आयोजन स्थल पर लात-घूसे चल गए। मामला यह था कि भोपाल अकादमी से आए एक बॉक्सर ने आयोजन स्थल के पास बने अखाड़े के पास से आए एक व्यक्ति की धक्का-मुक्की के चलते पिटाई कर दी। इसके बाद वह व्यक्ति अपने समर्थकों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचा और उसने बॉक्सर की लात-घूंसो से पिटाई कर दी। मामले को बढ़ता देख शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को मैदान पर बुला लिया। बाद में पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोनों पक्षो का समझाकर मामले का शांत कराया। आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम से महिला बॉक्सरों में भय व्याप्त रहा।
खेल संवाददाता|ग्वालियर. रामलीलामैदान पर आयोजित स्कूली शिक्षा विभाग की 60वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान बॉक्सर प्रशांत तोमर ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अंडर 17 आय वर्ग में सागर के आशीष मिश्रा को शिकस्त देकर खिताबी दौड़ में शामिल होने के लिए अपनी चुनौती पेश की। वहीं इसी आयु बालिका वर्ग में भी ग्वालियर की ही आरती राणा अपने विरोधी बॉक्सर को परास्त कर सेमीफाइनल में पहुंचने की सफलता हासिल की। इसके अलावा बॉस्केटबाल में मेजबान बालिकाओं ने अंडर 14 आयु वर्ग में रीवा के दल को 7-0 से हराकर अपना पहला लीग मुकाबला जीता। वहीं अंडर 19 आयु वर्ग के बालकों में भी ग्वालियर के मेजबान दल ने आदिवासी एकादश को 31-8 से हराकर प्रतियोगिता में अच्छी शुरुआत की। बालक-बालिकाओं की बॉस्केटबाल और बॉक्सिंग स्पर्धा में दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्ग में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। देर रात तक चले इन लीग मुकाबलों के अंतर्गत बॉस्केटबॉल के अंडर 19 आयु वर्ग में नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। बॉक्सिंग के अंडर 14 आयु वर्ग में ग्वालियर के हर्षित पाल ने इंदौर के युवराज सिंह को, उज्जैन के आदर्श माली ने भोपाल के रुचिर को तथा ग्वालियर के अमन सिंह