पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताइक्वांडो में ग्वालियर ने जीती रनरअप ट्रॉफी

ताइक्वांडो में ग्वालियर ने जीती रनरअप ट्रॉफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबलपुरके रानीताल स्टेडियम में खेली गई 60वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्वालियर के दल ने रनरअप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बालक-बालिकाओं के इस दल ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 33 पदक लेकर यह उपलब्धि हासिल की। जिला ताइक्वांडो संघ ग्वालियर के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों में कृतिका सिंह राजपूत, अनुष्का सिंह, लवदीप कौर, आर्यन अग्रवाल, गौरव यादव और कृश सोनी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कृताना शर्मा, साक्षी गुप्ता और सुहानी अग्रवाल ने एक-एक रजत पदक तथा हरमन सिंह, कुणाल प्रताप सिंह, रोहित शर्मा एवं एकता कैन ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम कर ग्वालियर दल को रनरअप की ट्रॉफी दिलाई। ग्वालियर के दल के साथ अक्षय कैन, सुनील नार्वे, मीनू नार्वे, पूजा कैन, अरविंद पाल और मोहित सविता आदि उपस्थित थे।