- Hindi News
- टीवी सीरियल आर्टिस्ट वंदना आज साझा करेंगी अपना संघर्ष
टीवी सीरियल आर्टिस्ट वंदना आज साझा करेंगी अपना संघर्ष
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
जीवीटीवी के प्रसिद्ध सीरियल हम पांच में मीनाक्षी माथुर का किरदार निभाने वाली वंदना पाठक बिग मैजिक के सीरियल महीसागर अनसूया मेहता के किरदार में नजर आएंगी। सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होने वाले इस सीरियल की कहानी माही के जीवन के इर्दगिर्द घूमती है। माही गांव की एक चहेती लड़की है, जिसे अनसूया के बेटे सागर से प्रेम हो जाता है। इसके बाद कहानी अनसूया, माही और सागर के आसपास ही घूमती है। यह सीरियल गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस सिलसिले में वे बुधवार को ग्वालियर रही हैं।
इनसीरियल में निभाए किरदार
टीवी सीरियल आर्टिस्ट वंदना 1995, 1996, 2005, 2006 में हम पांच सीरियल में मीनाक्षी माथुर का किरदार निभा चुकी है। इसी तरह टीवी सीरियल एक महल हो सपनों का, खिचड़ी में जयश्री पारिख, यह मेरी लाइफ है में रसिक वाइफ, इंस्टेंट खिचड़ी में जयश्री पारिख, मैं कब सास बनूंगी में शीला देवी, अौर आर के लक्ष्मण की दुनिया में बकला बाकू के किरदार में नजर चुकी है।