पार्टीवियर के लिए कॉकटेल आउटफिट्स
फैशनट्रेंड के बदलते दौर में मेट्रो सिटी के तर्ज पर ही अब शहरवासी भी अपडेट हो रहे हैं। इसलिए वो खासतौर पर फिल्म से लेटेस्ट फैशन से जुड़ रहे हैं। इन दिनों मार्केट में आए कॉकटेल का स्टाइल युवाओं को भा रहा है। यह खासतौर पर उन कॉलेजगोइंग गर्ल्स को पसंद रहा जो न्यू कॉन्सेप्ट पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। यही वजह है कि शहर के मॉल और एक्सक्लूसिव डिजाइनर स्टोर्स, गर्ल्स की डिमांड और फैशन ट्रेंड के अनुसार कॉकटेल ड्रेसेज लॉन्च कर रहे हैं। फार्मल पार्टी गाउन के साथ-साथ शहर में इन दिनों कॉकटेल ड्रेस के कई पैटर्न देखे जा सकते हैं। इनमें सिम्पल हकोबा वर्क, पोल्का डाट, फ्लोरल प्रिंट और शिमर काफी ट्रेंड में हैं। इनके साथ मैटलिक बेल्ट्स या कॉर्सेट जैसी बेल्ट को क्लब किया जा सकता है।
बनना है स्टाइलो
इन दिनों में मार्केट में स्टाइलो का ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉलेजगोइंग गर्ल्स का मानना है कि कपड़े ऐसे होने चाहिए कि आसानी से साफ हो सकें और बिना झंझट के आपको ‘स्टाइलो’ बना सकें। स्टाइलो का मतलब यह नहीं है कि आप किसी नामी ब्रांड के ही कपड़े या जूते खरीदें। एक-दो पेयर किसी नामी ब्रांड के हो सकते हैं, लेकिन इसमें शामिल होता है मार्केट में आया नया और स्पेशल कलेक्शन।
fashion trend
एक्सेसरीज
पार्टीऔर कॉलेज में अलग दिखने के लिए एसेसरीज भी काफी मायने रखती है। एक हाथ में बड़े डायल की घड़ी अलग लुक देती है। मेटल की ढेर सारी चूड़ियां या रेशमी धागे की पतली चूड़ियां फैशन में हैं। ड्रेस कोई भी हो, ब्रेसलेट या वायर रिंग्स सभी पर चल जाते हैं।
हेयरस्टाइल
आजकलफिर से बालों के पफ का फैशन गया है। इसके लिए पहले अपने बालों को सामने की ओर से उठा कर पिनअप कर दीजिए। इसके बाद या तो जो बाल बचे हैं, उन्हें खुला छोड़िए या फिर पूरे बाल बगल में ला कर एक ढीली चोटी बना लीजिए। यह नया स्टाइल है।
वियर: स्ट्रेचेबल,कॉटन,जार्जेट, क्रेप, साटन, शिमर,फॉक्स लैदर।
कलरथीम: सिंगलकलर थीम के साथ डे पार्टी के लिए पेस्टल कलर्स जैसे पीच, क्रीम, बेबी पिंक। नाइट पार्टीज के लिए नियोन कलर जैसे फुशिया पिंक,ऑरेंज, इलेक्ट्रिक ब्लू,ग्रीन और मेटेलिक रेंज में गोल्डन, सिल्वर ब्रॉन्ज कलर आपको अट्रेक्टिव लुक देंगे।