एसएससी माॅक टेस्ट 21 को
सेंट्रललाइब्रेरी और जादौन कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर 21 सितंबर को मॉक टेस्ट का आयोजन सेंट्रल लाइब्रेरी में होगा। दोपहर दो बजे से होने वाले इस मॉक टेस्ट में वह प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिन्होंने एसएससी एक्जाम में आवेदन किया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 17 सितंबर से 20 सितंबर तक सेंट्रल लाइब्रेरी में कराए जा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की फीस 20 रुपए रखी गई है।