पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में बढ़ेगा एनसीसी का दायरा

स्कूलों में बढ़ेगा एनसीसी का दायरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजोंके साथ स्कूलों में एनसीसी को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य है। इसके लिए स्कूलों में एनसीसी का बेस मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पीछे मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को डिफेंस से जुड़ी जानकारी मिल सके। साथ ही इस फील्ड में जॉब के जुड़े अवसर भी उन्हें पता लग सके। यह बात एनसीसी डायरेक्टोरेट नई दिल्ली से आए एडीजी मेजर जनरल (विशिष्ट सेना मेडल) चंद्र प्रकाश ने कही। वे मंगलवार को एनसीसी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस काम में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। एएनओज को स्कूलों में एनसीसी की गतिविधियां कराकर स्टूडेंट्स को मोटिवेट करना चाहिए। इस दौरान एकेडमी में मिलने वाले एएनओज के प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। उनके साथ ओटीए के कमांडेंट ब्रिगेडियर आरसी द्विवेदी, उप कमांडेंट कर्नल दीपेंद्र मैनराए सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

training academy

एनसीसी ऑफिसर्स एकेडमी में चर्चा करते एडीजी मेजर जनरल चंद्र प्रकाश।