इंटरव्यू में सवाल पूछने पर ही दें जवाब
इंटरव्यूदेने के लिए हमेशा फाॅर्मल ड्रेस ही पहनें। इससे ही इंटरव्यू लेने वाले आपकी पर्सनालिटी का अंदाजा लगाते हैं। कई बार प्रतिभागी कुछ भी पहनकर चले जाते हैं। इससे आपका पहला इंप्रेशन ही गलत हो जाता है। इंटरव्यू फेस करने के यह टिप्स एक्सपर्ट संजय गुप्ता ने मंगलवार को सीए स्टूडेंट्स को दिए।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा आयोजित सेमिनार में एक्सपर्ट ने सीए स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दूसरे सत्र में एक्सपर्ट उर्वशी गरुड़ ने इंटरव्यू के बारे में बताया कि इंटरव्यू फेस करते समय स्टूडेंट्स ड्रेसिंग सेंस, बॉडी लैंग्वेज और जवाब देने के तरीके पर विशेष ध्यान रखें। अगर आपको किसी सवाल का जवाब नहीं पता है तो उसे सहजता से मना कर दें। इससे आपका इंप्रेशन गलत नहीं होगा। सेमिनार में सिकासा अध्यक्ष दीपक वाजपेयी, सीए संजय जैन, अमित कुमार, एन के शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
INTERVIEW TIPS
अपना सीवी हमेशा अपडेट रखें।
जहां जा रहे हैं उस आर्गनाइजेशन के बारे में पूरी तरह से जानकारी लें।
टाइम का विशेष ध्यान रखें, इंटरव्यू देने समय पर पहुंचें। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अधिकारी से बात करें।
हाजिर जवाबी पर विशेष ध्यान दें, यह बहुत जरूरी है।
बिना पूछे कुछ बोलें।
आईसीएआई के ब्रांच ऑफिस में स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के टिप्स देते एक्सपर्ट। फोटो: भास्कर