- Hindi News
- हिंदी के विकास के लिए हमें मिलकर करना होगा काम
हिंदी के विकास के लिए हमें मिलकर करना होगा काम
हिंदीभाषा के विकास के लिए शोध परक कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए भाषाविद और इंजीनियर को मिलकर काम करना होगा। इससे हिंदी में नए सॉफ्टवेयर डवलप किए जा सकें। कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के युग में भाषा को जोड़ना जरूरी है। तभी सही मायने में हिंदी का विकास होगा। यह बात जीवाजी यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी साइंस के हेड डॉ. रामगोपाल गर्ग ने कही। वे केआरजी कॉलेज में हिंदी डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. गर्ग ने हिंदी की वास्तविक स्थिति के बारे में पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया। साथ ही एसपी रेडियो ग्वालियर डॉ. हिमानी खन्ना ने भी हिंदी विषय पर अपने विचार रखे। सेमिनार में दूरदर्शन ग्वालियर के निदेशक डॉ. संतोष अवस्थी ने स्क्रिप्ट राइटिंग के टिप्स भी स्टूडेंट्स को दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अवधेश चंसोलिया ने की। इस अवसर पर हिंदी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. राजरानी शर्मा, डॉ. आभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।
िवजेताओं को बांटे पुरस्कार
भारत संचार निगम लिमिटेड की आेर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी शब्द लेखन, हिंदी वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें विजेता प्रतिभागियों को डॉ. दिवाकर विद्यालंकार और भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक महेंद्र सिंह धाकड़ की ओर से सम्मानित किया गया। शब्द लेखन प्रतियोगिता में विजेता आरके गुप्ता, निंबध प्रतियोगिता में विजेता डीएस मौर्य अौर हिंदी वर्ग पहेली में साधना सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएसएनएल के अिधकारी भी मौजूद रहे।
COLLEGE EVENT
केआरजी कॉलेज में सेमिनार को संबोधित करते डॉ. संतोष अवस्थी। फोटो: भास्कर