पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंाचायत चुनाव तैयारी की बैठक में भिड़े कांग्रेसी

पंाचायत चुनाव तैयारी की बैठक में भिड़े कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| बदरवासनगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक में मंगलवार को कुछ कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। ग्वालियर से पहुंचे कांग्रेस नेता दर्शन सिंह अशोक चौधरी के सामने बदरवास के कांग्रेसियों में जमकर गाली-गलौज हुई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि बैठक बेनतीजा ही खत्म करना पड़ी। निकाय चुनावों से पहले इस तरह का माहौल सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी एक बार फिर सड़कों पर गई है। मंगलवार को नगर पंचायत चुनावों के लिए पार्षद पद के संभावित उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार करने के लिए यह बैठक साक्षी वाटिका में आयोजित की गई थी।







तभी वार्ड क्रमांक एक के लिए नामों का संभावित पैनल तैयार करने के दौरान महाराज सिंह का नाम सामने आने पर हरीश गुप्ता उर्फ बल्ली ठेकेदार और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ भोले आपस में उलझ गए। कांग्रेसी भूपेंद्र सिंह अशोक सेन का कहना था कि महाराज सिंह तो वर्तमान में भाजपा की ओर से एल्डरमैन है और ऐसे लोगों का नाम क्यों आगे लाया जा रहा है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। बल्ली भूपेंद्र के बीच जमकर कहासुनी हुई। मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। बात बढ़ती देख दूसरे कांग्रेसियों ने बीच बचाव किया। बैठक में हंगामा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख कांग्रेसी शांत हो गए।

इस मामले में बदरवास नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा बैठक के दौरान महाराज सिंह का नाम बल्ली ठेकेदार ने आगे बढ़ाया जो कांग्रेसी ही नहीं है। इसी बात पर विवाद हुआ। वहीं कांग्रेस नेता हरीश गुप्ता बल्ली का कहना है कि हमने अपनी ओर से कुछ नाम दिए थे जिस पर उपाध्यक्ष को आपत्ति थी। इस बात पर विवाद हुआ। आपस का मामला था,सब सुलझ गया है।