भगवान पार्श्वनाथ की निकाली पालकी
ग्वालियर| जैनसमाज ने मंगलवार को भगवान पार्श्वनाथ की पालकी निकालकर मेला लगाया। वासपूज्य दिगंबर जैन पंचायती मंदिर उपनगर ग्वालियर से गाजेबाजे के साथ भगवान पार्श्वनाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। यह पालकी यात्रा ग्वालियर दुर्ग होते हुए उरवाई गेट पर पहुंची, जहां मुनिश्री विश्वलोचन महाराज के सानिध्य में जैन समाज के लोगों ने भगवान का अभिषेक किया। इस मौके पर अजीत जैन, पार्षद विकास जैन, राजीव जैन, सचिन जैन सहित काफी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।