तर्पण कर पितरों को किया विदा
ग्वालियर| सर्वपितृअमावस्या पर मंगलवार को लोगों ने पितरों को जल देकर तृप्त किया। लोगों ने पितृदोष शांति का पूजन भी कराया।
सामूहिक तर्पण का मुख्य आयोजन लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में किया गया। आयोजक डॉ. एके वाजपेयी ने तर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, योगेश उपाध्याय ने बुजुर्गों की सेवा पर जोर दिया। इसके बाद आचार्यद्वय पं. सुनील शर्मा एवं पं. सत्यप्रकाश दुबे ने तर्पण की विधि समझाते हुए काले तिल से जल देकर पितरों को तृप्त कराया। उधर गायत्री ज्ञान मंदिर में पितरों के श्राद्ध तर्पण कार्यक्रम का समापन किया गया। झूलेलाल नवयुवक मंडल, माधौगंज ने सिंधी समाज के पितृ विसर्जन के सामूहिक दीप विसर्जन का कार्य पूरा किया। सिंधी सारस्वत ब्राह्मण मंडल ने गया में पिंडदान कराया। वहीं कटोराताल परिसर स्थित छोटे तालाब और तिघरा पर जाकर लोगों ने तर्पण की रस्म अदा की।
लक्ष्मीबाई काॅलोनी के कम्युनिटी हॉल परिसर में सामूहिक रूप से तर्पण करते शहरवासी।