पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा गड्‌ढे को भरवाने लगाया बैनर

जानलेवा गड्‌ढे को भरवाने लगाया बैनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गश्तका ताजिया चौराहा पर सड़क के बीच में बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। इस गड्ढे की चपेट में आने से आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। पिछले दिनों एक घोड़े की टांग गड्ढे में फंस गई। क्षेत्रीय निवासियों ने इस घटना से नगर निगम कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गड्ढे के ऊपर बेरिकेड्स रख दिया लेकिन नगर निगम ने गड्ढे को नहीं भरवाया। सजग प्रकोष्ठ ने नगर निगम का ध्यान आकर्षित कराने के लिए गड्ढे के ऊपर बैनर लगाया। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि अगर निगम ने गड्ढे को नहीं भरवाया तो अनिश्चितकालीन मानव सुरक्षा शृंखला बनाकर विरोध करेंगे। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, निर्मल जैन, शैलेश गुप्ता, विकास गोयल, कमल जैन, विष्णु सिंघल और अरुण गुप्ता आदि मौजूद थे।