- Hindi News
- हार्ड डिस्क में मिली मक्का मदीना की फोटो
हार्ड डिस्क में मिली मक्का मदीना की फोटो
हार्ड डिस्क में मिली मक्का मदीना की फोटो
ग्वालियर|स्टेशन बजरियासे पकड़े गए बांग्लादेशी युवक के पास से मिली हार्ड डिस्क में मक्का मदीना सहित की मस्जिदों के फोटो मिले हैं। अरबी भाषा में कुछ अन्य रिकॉर्ड भी मिला है जिसकी तस्दीक पुलिस कर रही है। शहर में वह किस-किस से मिला और किस से बात की इसकी पड़ताल भी की जा रही है। घुसपैठिए से मंगलवार को एसएसपी, एएसपी सहित एसबी के अधिकारियों ने भी पूछताछ की। एटीएस आईबी के अधिकारी भी उससे पूछताछ करने दिल्ली भोपाल से आएंगे। पड़ाव पुलिस की पकड़ में आया अहमद बख्श सिद्दकी 19 सितंबर से शहर में था।