पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार सड़क पर निकलीं और बदमाश ले गए दो ताेला की चेन

पहली बार सड़क पर निकलीं और बदमाश ले गए दो ताेला की चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सीधी से ट्रेनिंग के लिए आई एक नर्स देवरति विश्वकर्मा की गर्दन पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। नर्स सिटी सेंटर स्थित स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में ठहरी थी और मंगलवार की रात को वह आयकर ऑफिस के बगल में स्थित मंदिर के दर्शन करने के लिए गई थीं।
वे मंदिर से लौट रहीं थीं इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा कर चेन छीन ली। विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची नर्स ने कहा कि वह ग्वालियर में पहली बार सड़क पर निकली थी उनकी चेन लुट गई।

रामपुर सीधी में रहने वाली देवरति विश्वकर्मा (52) स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में ट्रेनिंग के लिए सोमवार को आई थीं, उन्होंने मंगलवार को दिन भर ट्रेनिंग की और इसके बाद वे अपनी सहेली के साथ हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आयकर ऑफिस के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं।
रात लगभग नौ बजे वे मंदिर से दर्शन करके लौट रही थीं तभी बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और झपट्टा मारकर चेन खींच ले गए। चेन दो तोला वजन की थी। देवरति ने शोर मचाया तो आसपास लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तुंरत ही कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और नाकाबंदी भी करवा दी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।