ग्वालियर. साहब,मेरे ससुर ने मुझसे सवा लाख रुपए लिए थे, काफी समय तक पैसा नहीं दिया तो मैंने उन पर दबाव बनाया। इसके बाद वह मेरी प|ी और बच्चों को बहला-फुसला कर ले गए। अब तो बीवी लौट रही है और ही बच्चे।
अगर मेरे बीवी-बच्चे वापस नहीं लौटे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। यह गुहार मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में मुरार खटीक माेहल्ले से आए छोटे जाटव ने लगाई। इस पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए।
छोटे जाटव ने बताया कि कुछ समय पहले उसके ससुर फूलचंद जाटव ने उससे सवा लाख रुपए उधार लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी उसने रुपए नहीं लौटाए तो मैंने रुपए लौटाने के लिए उस पर दबाव बनाया तो ससुर घर आया और उसकी प|ी और बच्चों को बहला कर अपने साथ ले गया। अब तो उसकी बीबी ही लौट रही है और ही बच्चे लौट रहे है। बच्चों और प|ी के लौटने के कारण वह काफी परेशान है, अगर उसकी प|ी और बच्चे वापस नहीं लौटे तो वह आत्महत्या कर लेगा।
दबंगकर रहे है जमीन पर कब्जा: झांसीरोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी से आए रामगोपाल शर्मा ने शिकायत की कि उनके घर के पास ही उसकी जमीन है। यह जमीन उसकी प|ी राधा शर्मा के नाम है। इस जमीन पर पार्षद साथियों श्यामलाल, गोपाल, आनंद, बालकिशन और राम किशन के साथ मिल कर कब्जा करना चाहता है। जब इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की तो जान से मारने की धमकी दी गई।
अतिक्रमण की शिकायत करने पर जान को खतरा
जबसे मैंने नारायण विहार कॉलोनी की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की है और कोर्ट में याचिका दायर की है, तभी से क्षेत्र के लोग मुझे धमका रहे हैं। हर दिन 15-20 लोग घर के आसपास चक्कर लगाते हैं। मुझे सुरक्षा मुहैया कराई जाए। यह फरियाद कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में बिरलानगर निवासी शारदा दुबे के परिजन ने कलेक्टर पी. नरहरि से लगाई।
गोला का मंदिर क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी (दीनारपुर) में हुए अतिक्रमण को लेकर शारदा दुबे, कमल दुबे ने कोर्ट में प्रकरण दायर किया था। इसी आधार पर अतिक्रमण हटाने का आदेश हुआ। इसके बाद एसडीएम मुरार ने कब्जा हटाने के लिए मुनादी भी करवा दी है। शारदा दुबे के परिजन ने कहा कि एक तो अतिक्रमण नहीं हटा, दूसरा उसका विरोध चालू हो गया है। लोग अब कह रहे हैं कि यदि उनके मकान टूटे तो वे उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। यहां जनसुनवाई में 261 लोग पहुंचे। इनमें