बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना
ग्वालियर| भारतसंचार निगम लिमिटेड एम्प्लाॅइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने 30 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को अचलेश्वर के पास स्थित एक्सचेंज पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों पर प्रकाश डाला। धरने में डीके शर्मा, बीएन कौशिक, डीएस रघुवंशी, अतिराम सिंह, रामनरेश परिहार आदि शामिल थे।