पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारादरी सचिन तेंदुलकर रोड का सैंपल लिया

बारादरी-सचिन तेंदुलकर रोड का सैंपल लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| लोकायुक्तकी तकनीकी शाखा के मुख्य अभियंता ने बारादरी -सचिन तेंदुलकर राेड का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने सड़क की थिकनेस देखी और सामग्री की जांच के लिए सैंपल भी लिए।

लोकायुक्त की तकनीकी शाखा के मुख्य अभियंता एनएस जौहरी ने मंगलवार की शाम बारादरी-सचिन तेंदुलकर रोड निरीक्षण किया। यह सड़क लगभग चार करोड़ की लागत से बनाई गई थी। इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोकायुक्त से शिकायत की गई है। निरीक्षण के बाद सीई श्री जौहरी ने सैंपल भी लिया। इसकी जांच लैब में कराई जाएगी। इसके बाद वह साडा मार्ग की सड़क के निरीक्षण के लिए भी गए। इस सड़क की पहले भी शिकायतें की गई थी।