पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों को फल बांटकर मनाया राहुल भैया का जन्मदिन

गरीबों को फल बांटकर मनाया राहुल भैया का जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) का जन्मदिन मंगलवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने की शपथ ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यदुनाथ सिंह तोमर के नेतृत्व में सुबह कार्यकर्ताओं ने गरीबों और असहाय लोगों को फल बांटे और शाम को केक काटा। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह राठौर, रघुवीर खरे, अजय शर्मा, कल्लू, अंकित, वरुण लावन्या, भानू तोमर, श्यामराम गुर्जर आदि उपस्थित थे।