- Hindi News
- बादलों से कमजाेर पड़ीं सूरज की किरणें, पारा 2.6 डिग्री गिरने से दिन में ठंड का अहसास
बादलों से कमजाेर पड़ीं सूरज की किरणें, पारा 2.6 डिग्री गिरने से दिन में ठंड का अहसास
बादलोंके छाने से दिनभर सूरज की किरणें कमजोर रहीं। इस कारण बीते रोज की तुलना में बुधवार को दिन का पारा 2.6 डिग्री गिर गया। इससे लोगों ने दिन में ठंड का अहसास किया। जहां लोग शाम को ही गर्म कपड़े पहन रहे थे वहीं बुधवार को सुबह से ही गर्म कपड़े पहने दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट सकती है। वहीं 13 और 14 दिसंबर को बारिश होने के आसार हैं।
पूर्वी हवा के चलते मौसम में बदलाव रहा है। सुबह के समय आसमान मेंं बिखरे-बिखरे बादल रहे। धूप तो निकली, लेकिन कमजोर रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.6 न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गांधी रोड पर शाम 6.30 बजे छाई धुंध।
समय
शाम4 बजे
स्थान
महाराजबाड़ा
2011 के बाद दिन का सबसे कम रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे का कहना है कि पूर्वी हवा के कारण बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 13-14 दिसंबर को बारिश हो सकती है।
10 दिसंबर 2011 के बाद दिन का तापमान बुधवार को सबसे कम रहा। 2011 में दिन का तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10 दिसंबर अधिकतम न्यूनतम
201426.0 9.5
2013 26.8 10.1
2012 28.4 9.7
2011 25.1 15.1
2010 23.2 12.5
2009 26.0 13.8
2008 26.6 15.3
2007 25.7 8.1
दिन में बच्चे को गर्म कपड़े में िछपाकर ले जाती महिला।