44 दुकानदारों से वसूले 14 हजार रुपए
जनवरी में रिपोर्ट पेश करने के आदेश
कचरा उठाने के लिए 130 गाड़ियां, दो हजार कर्मचारी फिर भी गंदगी
हाईकोर्टके आदेश के पालन में नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की। निगम के अपर आयुक्त डॉ. एमएल दौलतानी ने महाराज बाड़ा और सराफा बाजार में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के चालान किए। करीब ढाई घंटे चली कार्रवाई में 44 चालान काटे गए और 14 हजार रुपए वसूले गए।
नगर निगम ने यह कार्रवाई महाराज बाड़ा स्थित पिंक्सी होटल, गायत्री मार्केट, माधौगंज रोड, छापाखाना के पीछे से लेकर सराफा बाजार तक की। इस दौरान खुले में टॉयलेट करने थूकने वालों पर भी जुर्माना किया गया।
अपरआयुक्त बोले- दोबारा गंदगी की तो 2500 रुपए चालान कटेगा: दुकानदारोंसे अपर आयुक्त श्री दौलतानी ने कहा कि अभी ढाई सौ रुपए का चालान काटा है, दोबारा गंदगी मिली तो 2500 रुपए का जुर्माना वसूल किया जाएगा। कार्रवाई रोजाना दो घंटे अलग-अलग स्थानों पर चलेगी। मौके पर फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। गंदगी की शिकायतें अपर आयुक्त वाट्सएप पर भी ले रहे हैं।
खुर्जेवाले मोहल्ला में फैली गंदगी।
पर्याप्त है सफाई अमला
Ãसफाईव्यवस्था में नगर निगम के पास 2000 से अधिक कर्मचारी हैं। यह सफाई की उचित व्यवस्था बनाए हुए हैं। इसके साथ ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था नियमित है। सभी वार्डों में सौ फीसदी कार्य कराने का प्रयास कराते हैं।\\\'\\\'
आरकेश्रीवास्तव, अपरआयुक्त, नगर निगम, ग्वालियर
गंदगी फैलाने पर दुकानदार से चालान के रुपए मांगते नगर निगम के कर्मचारी। फोटो:भास्कर
ग्वालियर। शहरभर में नगर निगम का कचरा प्रबंधन असफल साबित हो रहा है। हर वार्ड में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वालीं 130 गाड़ियांे में 260 कर्मचारी तैनात हैं। साथ ही 2000 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगे हैं। इसके बावजूद शहर में कचरे के ढेर लगे हैं। दैनिकभास्कर कीटीम ने बुधवार को उन क्षेत्रों का जायजा लिया जहां डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था लागू है।
तानसेननगर: कॉलोनीकी मेन रोड पर सफाई मिली। लेकिन गलियों से कचरा नहीं उठाया गया है। घरों के बाहर कचरे के ढेर लगे मिले। क्षेत्रवासी बीएल कुरेशिया ने बताया कि निगम की गाड़ी हफ्ते में एक दो दिन ही आती है।
खुर्जेवालामोहल्ला: यहांकचरे के डंपिंग बॉक्स के बाहर कचरा पड़ा मिला। अनुज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में