- Hindi News
- हस्तिनापुर बीएमओ को हटाया, एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी
हस्तिनापुर बीएमओ को हटाया, एएनएम की वेतन वृद्धि रोकी
जिलाअस्पताल मुरार में नसबंदी ऑपरेशन के बाद महिलाओं को खुले में लिटाने के मामले में कलेक्टर पी. नरहरि ने हस्तिनापुर के बीएमओ को हटा दिया है। साथ ही एएनएम की वेतनवृद्धि रोक दी है और आशा कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई दैनिकभास्कर मेंछपी खबर के बाद की है।
जिला अस्पताल मुरार में सोमवार को हस्तिनापुर ब्लॉक से नसबंदी कराने लाई गई 30 महिलाओं में से कुछ को ऑपरेशन के बाद अस्पताल के बाहर जमीन पर लिटा दिया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पी. नरहरि ने घटना की जांच कराई। कलेक्टर ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर हस्तिनापुर के बीएमओ डॉ. अमर सिंह जनेरिया को हटा दिया है। साथ ही उटीला की एएनएम सूर्यधनी मंडल की दो वेतनवृद्धि रोक दी हैं। इसी मामले में एक आशा कार्यकर्ता सावित्री बाई को बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की गई है।
नसबंदी के बाद महिलाओं को बाहर लिटाने का मामला