- Hindi News
- घर से जेवर चुराकर भागे बच्चे को आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ा
घर से जेवर चुराकर भागे बच्चे को आरपीएफ ने ट्रेन से पकड़ा
घरसे जेवरात चुराकर भागे एक तेरह साल के बच्चे को बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे भोपाल एक्सप्रेस से आरपीएफ ने पकड़ लिया। बच्चे का नाम आकाश है। यह दतिया जिले के इंदरगढ़ स्थित भिटारी गांव का रहने वाला है। यह स्लीपर कोच के गेट पर बैठा था।
आरपीएफ के जवानों ने पूछताछ की तो इसने बताया कि वह घर से भाग कर आया है लेकिन भागने का कारण नहीं बताया। आरपीएफ ने परिवार वालों का कॉन्टेक्ट नंबर मांगा तो इसने देने से मना कर दिया। आकाश की तलाशी लेने पर 1097 रुपए और कुछ जेवरात मिले हैं। इसके बाद आरपीएफ ने दतिया कोतवाली में संपर्क किया तो पता चला कि आकाश का पूरा परिवार किसी मामले में जेल में बंद है। आरपीएफ ने अाकाश को सामान सहित चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है।
जेल में बंद है बच्चे का परिवार, चाइल्ड लाइन को सौंपा बच्चा