- Hindi News
- सौ सदस्य बनाने वालों को ही मिल पाएगा मोर्चा में पद
सौ सदस्य बनाने वालों को ही मिल पाएगा मोर्चा में पद
ग्वालियर| भारतीयजनता युवा मोर्चा में पद या अन्य कोई जिम्मेदारी पाने की चाहत रखने वालों को सदस्यता अभियान के तहत कम से कम सौ सदस्य बनाने होंगे। यह बात बुधवार कोे कैंसर चिकित्सालय परिसर के सभागार में हुई मोर्चा की संभागीय बैठक में चुनिंदा कार्यकर्ताआें के बीच वरिष्ठ नेताआें ने कही। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के नौ जिलों के लिए सदस्यता का लक्ष्य तय कर हर जिले में 50-50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने आैर समापन संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने किया।
इससे पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मोर्चा पूरी ताकत से जुटेगा। बैठक को युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपक भदौरिया, जिला अध्यक्ष अमित जादौन ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश मंत्री विवेक शर्मा ने आैर आभार प्रदर्शन धीरेंद्र शर्मा ने किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक में मंचासीन वरिष्ठ पदाधिकारी।